Sunday, 27 November 2016

Aloo ki laccha tokri (आलू की लच्छा टोकरी)

Ingredients :

आलू : 250 ग्राम
दही : 150 ग्राम
फलाहारी सेव : 150 ग्राम
फलाहार चाट मसाला : 2चमच
हरी चटनी
इमली की मीठी चटनी
मक : सवादनुसार
हरा धनिया

Method :

आलू को कदूकस करे। अब आलूओं के लछो को थोड़ी देर ठन्डे पानी मे डाले , फिर इन्हें छलनी मे डाले और पानी निकाल दे।

अब इस मे थोडा सा सिंघाड़ा आटा बुर्के और अछि तरह मिला ले।

एक कड़ाई मे तेल गरम करे, चाय वाली छलनी लेकर एक छलनी  मे कटोरी का अकार देते हुए थोड़े से लच्छे सेट करे, ऊपर से दूसरी छलनी से दबाते हुए गरतेल मे तल ले।

फिर इस टोकरी मे फलाहारी सेब, चाट मसाला,नमक मिलाकर भर दे। ऊपर से दही डाले, दोनों तरह की चटनी डाले। हरे धनिए से सजा कर सर्वे करे।

Lasun Ki Chatni (लसुन की चटनी)

Ingredients:

लसुन की कलिया : 25
लाल मिर्च पाउडर : 2चमच
जीरा : 1/2चमच
धनिया पाउडर : 2चमच
नमक : 1/2चमच

Method :

लसुन की कलियो को छील ले ।

लसुन की कालिया,जीरा,धनिया पाउडर,नमक, लाल मिर्च पाउडर  मिक्सी की छोटी जार मे डाले और दरदरा पीस ले।

फिर उसे परोसने के कटोरे मे डाले ।चटनी तयार है।

Hare Dhaniye Ki Chatni (हरे धनिये की चटनी)

Ingredients :

हरा धनिया : 1/2 कप (कटा हुआ)
पुदीने के पते : 2चमच
मूंगफली  : 1चमच
हरी मिर्च : 1 (कटी हुई)
चीनी : 1चमच
नमक : 1/3चमच
निम्बू का रस : 1चमच
पानी : 2चमच

Method :

मिक्सी के छोटे जार मे  मूंगफली,चीनी,नमक, हरी मिर्च ले और बारीक़ पीस ले।

हरा धनिया,पुदीने के पते,निम्बू का रस और पानी डाले और बारीक़ पीस ले।

उसे एक कटोरे मे डाले । चटनी तयार है। इसे हरी चटनी भी कहते है।

Saturday, 26 November 2016

Pudine ki chatni (पुदीने की चटनी)

Ingredients :

पुदीने के पते : 1/2कप
हरा धनिया : 1कप (कटा हुआ)
लसुन की कालिया : 2
हरी मिर्च : 2 (कटी हुई)
अदरक का टुकड़ा : 1/4इंच
चीनी : 1 चमच
निम्बू का रस : 1चमच
नमक : 1/4चमच
पानी : 1चमच

Method :

मिक्सी की छोटी जार मे लसन,अदरक,मिर्च,चीनी,नमक डाल कर दरदरा पीस ले।

हरा धनिया,पुदीने के पत्ते , निम्बू का रस और पानी डाले और फिर दरदरा पीस ले।

पुदीने की चटनी तयार है।

Nariyal Ki Chatni (नारियल की चटनी)

Ingredients :

नारियल : 1कप (कसा हुआ)
अदरक : 1चमच (कसा हुआ)
हरी मिर्च : 2 (कटी हुई)
चना दाल : 1चमच (भूनी हुई)
दही : 1चमच
निम्बू का रस या इमली का पेस्ट ( 1चमच)
पानी : 1/2कप
नमक : सवादनुसार

तड़के के लिए :

जीरा : 1/2चमच
राई : 1/4चमच
करी पता  : 4-5
सुखी लाल मिर्च :1
तेल :1चमच

Method :

कटा हुआ नारियल के टुकड़े मिक्सी के जार मे डाले और दरदरा पीस ले और एक थाली मे निकल ले।

हरी मिर्च,भूनी हुई चना दाल और अदरक डाले और बारीक पीस ले।

तड़का लगाये और मिक्सी मे किया हुआ मसाला और  नारियल डाल के मिक्स करे।

Fruit Raita (फ्रूट रायता)

Ingredients :

सेब : 1/4कप ( कटा हुआ)
अनानास : 1/4कप (कटा हुआ)
केला : 1/4कप (कटा हुआ)
स्टॉबेरी : 1/4कप (कटी हुई)
अनार के बीज : 2चमच
दही : 2कप
काली मिर्च पाउडर : 1/4चमच
जीरा पाउडर : 1/2चमच
चीनी : 1चमच
नमक : सवादनुसार

Method :

एक बड़े कटोरे मे दही डाले। इस मे नमक,चीनी,
काली मिर्च पाउडर,जीरा पाउडर डाल कर अछे फैट लीजिये।

कटा हुआ सेब,अनानास,स्टॉबेरी,अनार के बीज ,केला डाल कर अछे से मिलाये।

फ्रूट रायता तयार है। अगर आप चाहे तो 30मिनट फ्रिज मे रख कर ठंडा कर सकते है।

Tamatar ka raita (टमाटर का रायता)

Ingredients :

टमाटर : 2
दही : 1कप
हरा धनिया : 2चमच (बारीक़ कटा हुआ)
हरी मिर्च :2(बारीक़ कटी हुई  और बीज निकले हुए)
जीरा पाउडर : 1/2 चमच
काली मिर्च पाउडर : 1/4चमच
नमक : सवादनुसार

Method :

एक कटोरी मे दही ले और उसे फैट ले। टमाटर को 10 हिस्सों मे काट ले और बीज निकाल दे।
छोटे छोटे टुकड़ो मे काट ले।

दही मे  कटा हुआ टमाटर डाले,कटी हुई हरी मिर्च,कटा हुआ धनिया ,जीरा पाउडर और नमक डाले।

अछि तरह से मिक्स कर ले। रायते को एक परोसने के कटोरे मे डाले और उस पर काली मिर्च का पाउडर छिड़के।

टमाटर का रायता तयार है।